टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai की नई इलेक्ट्रिक कार, क्या ये होगी आम आदमी की पहली EV? – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारत में नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के लॉन्‍च की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे टेस्‍टिंग के दौरान देखा …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई ईवी को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ईवी को लॉन्‍च से पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से भारत में जल्‍द ही नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता ने इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे देखा गया है। जिससे एसयूवी के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल रही है। फिलहाल इस एसयूवी को He1i कोडनेम के साथ टेस्‍ट किया जा रहा है।
निर्माता की ओर से लॉन्‍च की जाने वाली नई ईवी को कॉम्‍पैक्‍ट इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। देखी गई यूनिट पूरी तरह से ढंकी हुई थी। लेकिन इसकी रियर टेल लाइट के साथ ही रूफ रेल, बॉक्‍सी डिजाइन की जानकारी मिल रही थी। इस एसयूवी में स्प्लिट एलईडी हेडलाइट, पतले साइड मिरर, 16 इंच अलॉय व्‍हील, 12.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 10 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस फोन चार्जर, सिंगल सनरूफ के साथ ही छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
लॉन्‍च के समय ही एसयूवी के फीचर्स, रेंज और कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि निर्माता की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को भारत में 400 किलोमीटर तक की रेंज के साथ ऑफर किया जाएगा। इसमें बैटरी के दो विकल्‍प दिए जा सकते हैं, जिसके साथ मोटर का एक ही विकल्‍प दिया जाएगा।
हुंडई की ओर से इस एसयूवी के लॉन्‍च की जानकारी अभी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भारत में अगस्‍त से अक्‍टूबर के बीच पेश किया जा सकता है। तभी इसकी कीमत की जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन इसे 10 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्‍च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- FY 2026 में किन सेडान कारों की रही सबसे ज्‍यादा मांग, Top 5 में शामिल हुईं Maruti, Hyundai और Honda

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News