OnePlus Nord CE 6 Geekbench पर लिस्ट, Snapdragon 7s Gen 4 और 8000mAh बैटरी के साथ मई में हो सकता है लॉन्च – 91mobiles.com

OnePlus ने हाल ही में OnePlus Nord 6 को लॉन्च किया है। वहीं, अब खबर है कि कंपनी अपनी Nord सीरीज को आगे बढ़ा सकती है। जानकारी के अनुसार इसमें OnePlus Nord CE 6 आ सकता है। जिसे बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट किया गया है, यहां इसके कई अहम फीचर्स और परफॉरमेंस डिटेल्स सामने आई हैं।
लीक के मुताबिक, CPH2805 मॉडल नंबर वाला OnePlus डिवाइस Geekbench पर लिस्ट हुआ है। जिसे लेकर टिप्स्टर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आ सकता है। जिसमें एक कोर 2.71GHz, तीन कोर 2.40GHz और चार कोर 1.80GHz पर क्लॉक किए गए हैं। इस को देखते हुए माना जा रहा है कि इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
OnePlus Nord CE 6 (CPH2805) will be powered by a Qualcomm Snapdragon SoC. 👇
Specifications:
⬛ Snapdragon 7s Gen 4
• 1 core @ 2.71 GHz
• 3 cores @ 2.40 GHz
• 4 cores @ 1.80 GHz
🎮 Adreno 810 GPU
💾 8GB RAM
🍭 Android 16
Geekbench CPU scores:
Single-core: 1,101
Multi-core:… pic.twitter.com/gLAf0jfWav
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) April 19, 2026

Geekbench लिस्टिंग में आगामी OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन करीब 7.21GB RAM के साथ दिखाई दिया है, जिसे मार्केट में 8GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है, जबकि 12GB RAM वैरियंट भी आने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 के साथ OxygenOS 16 मिल सकता है। परफॉरमेंस के मामले में इसने सिंगल-कोर में 1,101 और मल्टी-कोर में 3,117 स्कोर हासिल किए हैं।
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord CE 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है। यह अपग्रेड Nord CE 5 की 7,100mAh बैटरी से बड़ा होगा। हालांकि Nord 6 की 9,000mAh बैटरी से कम रह सकता है, लेकिन बेहतर एफिशिएंसी के साथ यह फोन आसानी से 2 दिन तक का बैकअप दे सकता है, जो मौजूदा ट्रेंड के अनुसार अहम फीचर बनता जा रहा है।
डिजाइन की बात करें तो टिप्स्टर Mukul Sharma द्वारा शेयर की गई लाइव इमेज में फोन मैट फिनिश के साथ दिखा है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप स्क्विरकल (squircle) मॉड्यूल में दिखा था। जो हाल के Nord डिवाइस जैसा ही लुक देता है। कलर ऑप्शंस में Black और White शामिल हो सकते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो अनुमान है कि OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite वैरियंट भारत में मई महीने के दौरान लॉन्च हो सकते हैं। कीमत अगर पिछले मॉडल के आसपास रहती है, तो यह फोन उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और स्टेबल परफॉरमेंस चाहते हैं। यदि आप आने वाले हफ्तों में नया फोन प्लान कर रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News