Feedback
मीन (Pisces):-
Cards:- Seven of swords
किसी की नकारात्मक और चालाकी भरी सोच ने आपके कार्यों में काफी मुसीबतें खड़ी कर दी है. जीवन में कुछ ऐसा घटित हो चुका है. जिससे काफी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा है. उन यादों से बाहर निकलने के लिए स्वयं को नए कार्यों की तरह ले जाने का प्रयास कर सकते है. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जो कार्यों को पूरा करने के लिए नैतिक मूल्यों को ताक पर रखता आया है. अनैतिक तरीकों से कार्य को बिना किसी रुकावट के पूरा करने के प्रयास हमेशा से रहे हो. उसकी ये आदत आपको आकर्षित अवश्य करेगी. पर दूरगामी परिणामों की सोच इन बातों से दूर रहने की सलाह देगी. कुछ लोग आपके जीवन से ईर्ष्या करते है. हालांकि आप काफी धनवान या प्रभावशाली व्यक्ति नहीं है. पर आपके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों को प्रभावित करता आया है. सभी को लेकर चलने की आपकी आदत आसानी से दोस्त बन देती है. पर यही वजह कुछ लोगों को आपसे जलने को भी मजबूर करती है.
स्वास्थ्य: पैर में लगी मोच आपके चलने फिरने में बाधा उत्पन्न कर सकती है. सड़क पर चलते समय अपने कदमों की गति और नजर दोनों पर ध्यान दे.
आर्थिक स्थिति:अपने जीवन की आवश्यकता को पूरी करने के लिए नए आर्थिक साधन ढूंढने के प्रयास कर सकते है.
रिश्ते:प्रिय के साथ मुक्त हो सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू