'टॉयलेट के गेट पर मेरे पीछे…' चलती ट्रेन में भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ हुई ऐसी घटना, Video ने खड़े किए सवाल – AajTak

Feedback
भारत अपनी मेहमाननवाजी और अतिथि देवो भव: की संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. लेकिन जब इसी धरती पर किसी विदेशी मेहमान को खौफ और असुरक्षा का सामना करना पड़े, तो पूरी व्यवस्था और समाज पर गहरे सवाल खड़े हो जाते हैं. देश में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा नया नहीं है, लेकिन हाल ही में एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर के साथ हुई घटना ने इस जख्म को एक बार फिर हरा कर दिया है. 
सोशल मीडिया पर भारत की खूबसूरती और संस्कृति को अपने कैमरे में कैद करने वाली मशहूर विदेशी ट्रैवल व्लॉगर इनेस फारिया ने हाल ही में भारतीय ट्रेन में अपने साथ हुए एक बेहद डरावने और परेशान करने वाले अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया.
चलती ट्रेन के 3AC कोच में, जहां लोग खुद को सुरक्षित मानकर चैन की नींद सोने की उम्मीद करते हैं, वहां इनेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर कोई भी हिल जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके इस वीडियो ने न सिर्फ विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है. इनेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा अपने इंस्टिंक्ट पर भरोसा करें.’ 
इनेस ने सुनाई आपबीती
इनेस फारिया अक्सर भारत के अलग-अलग हिस्सों में घूमती हैं और अपनी यात्राओं के वीडियो बनाती हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि यह मामला तब शुरू हुआ जब उनकी सीट के ठीक सामने 4-5 लड़कों का एक ग्रुप आकर बैठ गया था. एक लड़का मुझे लगातार टिकटिकी लगाकर घूर रहा था, वे सब ऐसे देख रहे थे जैसे उन्होंने जिंदगी में कभी किसी महिला को देखा ही न हो. वो लोग बार-बार अपनी सीट बदल रहे थे और लगातार उनको घूर रहे थे.
टॉयलेट तक किया पीछा
इनेस ने आगे बताया कि जब वहां का माहौल बदलते देख उन्होंने बचने के लिए अपने डिब्बे को छोड़कर दूसरे कंपार्टमेंट के वॉशरुम की तरफ गईं, तो उन लड़कों में से एक उनके पीछे-पीछे चल दिया. टॉयलेट के बाहर वो उनके एकदम पीछे खड़ा हो गया था, जब वो अंदर गई तो महज 30 सेकंड बाद ही, उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की. मगर तभी मेरा दोस्त वहां आकर खड़ा हो गया, जिसने उसने मेरे पीछे आते देख लिया था. 
A post shared by Ines Faria | Solo Traveler (@lost.with.ines)
रेलवे स्टाफ ने बदली सीट
इस घटना के तुरंत बाद इनेस और उनके दोस्त ने भारतीय रेलवे के स्टाफ से शिकायत की. राहत की बात यह रही कि रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत एक्शन लिया. सुरक्षा के लिहाज से स्टाफ ने इनेस और उनके दोस्त को 3AC से 2AC में शिफ्ट कर दिया, जिसे इनेस ने एक सेफ प्लेस बताया. व्लॉगर ने रेलवे स्टाफ की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ट्रेन के उस स्टाफ का बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने हमारी मदद की.’ 
सोशव मीडिया पर लोग इनेस के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और अधिकतर भारतीय महिलाएं बोल रही हैं कि वो एक भारतीय होने के नाते वो भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. तो एक दूसरी महिला ने तो लिखा, ‘हमारे लिए ऐसी घटनाओं का सामना करना अब आम बात हो चुकी है.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News