Feedback
अंकलेश्वर शहर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है. जूना बोरभाठा गांव के पास एक खेत में रिक्शा चालक का गला कटा हुआ शव मिला था. पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस हत्या के मामला को सुलझा लिया और मृतक की प्रेमिका और उसके वर्तमान प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
राजकोट के मूल निवासी और वर्तमान में अंकलेश्वर के जूना बोरभाठा गांव में रहने वाले मुकेश उर्फ कांतिलाल अपने परिवार के लिए रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते थे. उनकी पत्नी भारतीबेन ज्योति टॉकीज के पास फूल और केले का ठेला चलाती हैं. कल सुबह मुकेश हमेशा की तरह अपनी पत्नी और बच्चों को ठेले पर छोड़कर रिक्शा से चले गए.
आठ साल के प्रेम संबंध ने ली जान
दोपहर 12 बजे के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था और शाम तक वह घर नहीं लौटा तो उनके परिवार ने उनकी तलाश शुरू की. शाम को कांतिलाल का शव बोरभाठा रोड के पास बुलेट ट्रेन पुल के नजदीक एक खेत में मिला. मृतक की सफेद कमीज खून से सनी हुई थी और उनकी गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे. उनका रिक्शा भी घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर लावारिस हालत में मिला.
पुलिस ने बताया कि हमें एक लाश मिली होनी की सूचना मिली थी जिसकी जांच करने पर वह मुकेश भाई की निकली. उनकी पत्नी भारतीबेन ने पुलिस को बताया कि उनके पति का तलवियावाड़ इलाके में रहने वाली अपने चचेरे भाई की विधवा ज्योति राठौड़ के साथ पिछले आठ वर्षों से अवैध संबंध था. इस बात को लेकर पहले भी परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था.
पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू कर दी थी. जांच के दौरान पता चला कि ज्योति राठौड़ और उसके मौजूदा प्रेमी संजय वसवा, जो पीरामन गांव का निवासी है, उन्होंने मुकेश की हत्या की साजिश रची थी. दोनों प्रेमीयों को साथ रहना था और इसलिए मुकेश नाम के कांटे को हटाना जरुरी था. जिसकी वजह से हत्या की.
प्रेमिका और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार
अंकलेश्वर ए-डिवीजन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत सबूत जुटाने के लिए कार्रवाई की है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू