ट्रंप की 'वन शॉट' धमकी पर ईरान का करारा जवाब, कहा – न सभ्यता, न सम्मान… बढ़ा तनाव – India.Com

US Iran Tensions: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान को लेकर ईरान ने नाराजगी जताई है. दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि अगर अमेरिका चाहे, तो अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में मौजूद ईरान के शीर्ष नेतृत्व को वन शॉट में खत्म कर सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं किया जाएगा, क्योंकि अमेरिका भविष्य में ईरान के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है. ट्रंप के इस बयान के बाद ईरान की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई.

ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका कभी भी खामेनेई के निधन पर लोगों के दुख को नहीं समझ सकता. क्योंकि उसके पास न सभ्यता है, न इतिहास और न सम्मान. दूतावास ने पोस्ट में लिखा, आपने अयातुल्ला खामेनेई को मार दिया, लेकिन वास्तव में आपने एक ऐसी इत्र की शीशी तोड़ी है जिसकी खुशबू हर जगह फैल गई. वहीं, ट्रंप ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि उन्हें लगा था कि ईरान के लोग खामेनेई से नफरत करते हैं और अंतिम संस्कार में दिख रहे आंसू शायद नकली हो सकते हैं. उनके इस बयान ने दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया.

आपको बता दें कि अयातुल्ला अली खामेनेई का पार्थिव शरीर फिलहाल तेहरान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां हजारों लोग और कई विदेशी प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में मौत हुई थी. आने वाली 9 जुलाई को खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग रोते हुए, नारे लगाते हुए और शिया परंपरा के अनुसार मातम मनाते नजर आए.

ईरानी सरकार खामेनेई के अंतिम संस्कार को सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और मजबूती के प्रदर्शन के रूप में भी पेश कर रही है. मंच पर रखे ताबूतों के आसपास ईरान के राष्ट्रीय झंडे और काले शोक बैनर लगाए गए हैं. जिससे इस आयोजन का धार्मिक और राजनीतिक महत्व साफ दिखाई देता है. ईरान का मानना है कि दुश्मन के हमले में खामेनेई की मौत ने शिया समुदाय में शहादत की भावना को और मजबूत किया है. सार्वजनिक शोक, जुलूस, सीना पीटना और मातमी रस्में केवल दुख व्यक्त करने का तरीका नहीं हैं, बल्कि इन्हें प्रतिरोध और एकजुटता का प्रतीक भी माना जाता है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News