ट्रंप के UFO और एलियन फाइल्स को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, 'चीन के नास्त्रेदमस' ने कह दी बड़ी बात! – India.Com

ट्रंप प्रशासन ने बीते कुछ दिनों पहले UFO और एलियन जुड़ी फाइल्स को सार्वजनिक किया था. अब इसको लेकर चीन के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले प्रोफेसर जियांग ज्यूकिन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने UFO और एलियन को लेकर चेतावनी दी है कि ये सिर्फ एलियंस की बात नहीं है, इनके अलावा समाज को बड़े अत्याचार का सामना करना होगा. जियांग एक चीनी कनाडाई टीचर और राजनीतिक विश्लेषक हैं. इससे पहले भी ये कई भविष्यवाणियां कर चुके हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले सच बताते हैं.

जियांग को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने पहले डोनाल्ड ट्रंप के 2024 में सत्ता में वापसी और अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए संघर्ष को लेकर भविष्यवाणी की थी, जिसकी वजह से इन्हें चीन का नास्त्रेदमस कहा जाता है. अब उन्होंने UFO और एलियन फाइल्स को लेकर बड़ी बात कही है.

अमेरिका के द्वारा जारी किए गए इन UFO और एलियन फाइल्स में सैन्य ठिकानों के ऊपर से उड़ते अजीब बिंदु दिख रहे हैं और धातु के गोले और कई नुकीले तारे जैसे चमकते हुए ऑब्जेक्ट नजर आते हैं. इसके अलावा पायलट, इंटेलिजेंस अधिकारी और सैनिकों के पुराने बयानों को भी इन फाइल्स में शामिल किया गया है.

जियांग ने अमेरिका के UFO और एलियन फाइल्स को लेकर यूट्यूबर स्नीको के साथ बातचीत में कहा कि अमेरिका की एलियंस या एलियन टेक्नोलॉजी जुड़ी सारी बातें पूरी तरह से बकवास हैं. उनका कहना है की सभी बाते नॉनसेंस है. कोई एलियंस नहीं होते हैं ये सिर्फ लोगों के ध्यान भटकाने का तरीका है. जियांग का कहना है कि समाज के लिए असली खतरा यूएफओ नहीं बल्कि उसका टूटना है. जियांग कहते हैं कि दुनिया भर में लोग अलग-अलग डर और विश्वासों में बंटे हुए हैं कोई UFO में, कोई AI में, तो कोई सरकारी पड्यंत्र में तो कोई सुपर नेचुरल पावर्स में. ऐसे में आने वाले समय में होने वाले अत्याचार लोगों को पूरी तरह से तोड़ देंगे.
जियांग कहते हैं कि लोग सच्चाई ना मानकर अपने ख्यालों में जीना पसंद करते हैं. आज की दुनिया के लोग आंखें और कान बंद करके सामान्य दुनिया में रहना चाहते हैं, वो कहते हैं कि UFO जैसे खुलासे इस लिए किए जाते हैं जिससे लोगों का ध्यान आर्थिक संकट, राजनीतिक लड़ाई और समाज के टूटने से हट जाए.

जियांग ज्यूकिन ने UFO फाइल्स के साथ-साथ CERN और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि सरकारें कणों की खोज के लिए अरबों डॉलर क्यों खर्च कर रही हैं, इस पर लोगों को सोचने की जरूरत है. उन्होंने CERN से जुड़ी पुरानी चर्चाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग मानते हैं कि ऐसे प्रोजेक्ट्स के पीछे ऐसे प्रयोग हो सकते हैं, जिन्हें आम लोग पूरी तरह नहीं समझ पाते.
जियांग के मुताबिक सबसे बड़ा खतरा एलियंस नहीं, बल्कि समाज में बढ़ता डर, अनिश्चितता और अविश्वास है. उनका कहना है कि जब लोग असली समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय काल्पनिक कहानियों और साजिशों में उलझ जाते हैं, तो समाज और देश दोनों कमजोर पड़ सकते हैं. ट्रंप प्रशासन की ओर से UFO से जुड़ी और फाइल्स जारी की जानी हैं, जिससे बहस और तेज हो सकती है. हालांकि जियांग मानते हैं कि ऐसे खुलासे लोगों को जोड़ने के बजाय समाज में और ज्यादा विभाजन पैदा कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News