ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात पर आया पुतिन का रिएक्शन, यूरोप के साथ युद्ध पर कही ये बात – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 25-09-26 23:50
Putin On Trump-XI Meeting: शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. पुतिन ने कहा कि युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रस्ताव विचार के लिए मौजूद हैं. हालांकि, रूस को अभी यह तय करना होगा कि उसके हित में क्या है.
पुतिन ने यह भी कहा कि उन्हें शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तों से कोई परेशानी या जलन नहीं है. उन्होंने यूरोप के कुछ आक्रामक गुटों पर आरोप लगाया कि वे रूस के विकास को रोकने के लिए यूक्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं.
रूस यूरोप के साथ युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा- पुतिन
क्रेमलिन की ओर से जारी पुतिन के बयान में कहा गया कि रूस यूरोप के साथ युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा है. इसके लिए कोई वजह या आधार भी नहीं है. पुतिन ने कहा कि कीव के बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के जवाब में रूस की कार्रवाई को समझना चाहिए. उनके मुताबिक, उकसावे और हालात को और खराब करने से किसी को फायदा नहीं होगा.
पुतिन ने दावा किया कि रूस चुनाव के बाद यूक्रेन के साथ बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए तैयार था. हालांकि, उनके अनुसार यूक्रेन ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश की और मतदान केंद्र को निशाना बनाकर भी हमला किया.
यूक्रेन के चीफ ऑफ स्टाफ ने पुतिन को लेकर क्या कहा?
दूसरी ओर, न्यूज फोर्स को दिए एक इंटरव्यू में यूक्रेन के चीफ ऑफ स्टाफ किरिलो बुदानोव ने पुतिन को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर पुतिन के साथ कोई वास्तविक त्रिपक्षीय बैठक होती है, तो रूस असल में सिर्फ एक देश की बात सुनेगा और वह अमेरिका है.
बुदानोव ने कहा कि ट्रंप ही पुतिन को बातचीत की मेज पर ला सकते हैं. उन्होंने इस संभावना पर भी सवाल उठाया कि क्या यह वास्तव में युद्ध के अंत की शुरुआत हो सकती है.
ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ के ‘पार्वती’ भजन पर PM Modi ने बजाई खंजरी, साधु तिवारी की प्रस्तुति ने जीता दिल
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News