सफियाबाद हवाई अड्डे पर आज से जुटेंगी 225 महिला साइकलिस्ट – Hindustan

मुंगेर, एक संवाददाता। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में तथा साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकलिंग स्टेट लीग का दो दिवसीय आयोजन आज और कल सफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में होगा।
दोनों दिन प्रतियोगिता सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से अलग-अलग आयु वर्गों की करीब 225 महिला साइकिलिस्ट भाग लेंगी।
साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ मुंगेर के सचिव डॉ. उदय शंकर ने प्रेस वार्ता में बताया कि, प्रतियोगिता 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में होगी। पहले दिन दोनों वर्गों में 10 किलोमीटर व्यक्तिगत समय स्पर्धा तथा दूसरे दिन 20 किलोमीटर सामूहिक प्रयास स्पर्धा आयोजित की जाएगी। मुंगेर में पहली बार हो रही इस लीग से जिले में साइकलिंग को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि, राज्य भर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था जैन धर्मशाला में की गई है, जबकि तकनीकी विशेषज्ञों और साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर के लिए विभिन्न होटलों में व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आज 26 सितंबर को सुबह 8 बजे होगा। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने बताया कि, खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को देखते हुए पूरे आयोजन के दौरान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रतिभागियों से सुबह 7:30 बजे तक आयोजन स्थल पहुंचने की अपील की गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News