—विज्ञापन—
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विरोधियों को झटका देना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति और 2024 की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा वापस लेली है। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है।
रॉयटर्स के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार को व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि पिछले साल जनवरी में पद छोड़ने से पहले तत्कालीन राष्ट्रपति बाइडेन ने कमला हैरिस की सुरक्षा को 1 साल के लिए बढ़ा दिया था। जनवरी 2026 तक कमला हैरिस के पास यह सुरक्षा रहनी थी, लेकिन व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है कि हैरिस की सीक्रेट सुरक्षा 1 सितंबर से समाप्त कर दी जाएगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस सुविधा को तत्काल समाप्त करने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस से जारी आदेश के अनुसार, 1 सितंबर, 2025 से हैरिस को केवल वही सुरक्षा मिलेगी जो कानूनी रूप से आवश्यक है। यानी उन्हें कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मिलेगी। ट्रंप ने यह आदेश ‘मेमोरेंडम फॉर द सेक्रेटरी ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी’ नामक एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से जारी किया। इसमें लिखा है कि ‘हैरिस को कानून में निर्धारित न्यूनतम सुरक्षा ही दी जाए, अतिरिक्त सुविधाएं नहीं।’
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in