Feedback
राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के गुजराती काश पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है. ट्रंप ने काश पटेल को एफबीआई निदेशक के रूप में नामित किया है. काश पटेल ट्रंप के काफी करीबी माने जाते हैं. पटेल 2017 में इंटेलिजेंस पर हाउस पार्लियामेंट्री सेलेक्ट कमेटी के सदस्य बने थे. पटेल अमेरिका के खुफिया समुदाय के बारे में कट्टरपंथी विचार रखते हैं.
ट्रंप ने शनिवार रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि कश्यप ‘काश’ पटेल संघीय जांच ब्यूरो के अगले निदेशक के रूप में काम करेंगे. काश एक शानदार वकील, जांचकर्ता और ‘अमेरिका फर्स्ट’ फाइटर हैं, जिन्होंने अपना करियर भ्रष्टाचार को उजागर करने, न्याय की रक्षा करने और अमेरिकी लोगों की रक्षा करने में बिताया है.”
यह चयन ट्रम्प के इस दृष्टिकोण के अनुरूप है कि सरकार की कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है. यह फैसला दिखाता है कि ट्रम्प अपने संभावित विरोधियों के विरुद्ध प्रतिशोध की इच्छा रखते हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू