अररिया, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के खिलाफ एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की हैं। कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी लेटी एवं मुरारीपुर के बलकार्मिकों ने सिकटी पुलिस के साथ संयुक्त विशेष नाका अभियान चलाया। कैंप प्रभारी निरीक्षक बिश्वनाथ घोष के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 162 के समीप भारत-नेपाल सीमा के नो मैन्स लैंड से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नाका लगाया गया था।
रात करीब नौ बजे लेटी की ओर से भारत-नेपाल सीमा की दिशा में मोटरसाइकिल से पॉलीसैक लेकर जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पॉलीसैक से 14,700 कैप्सूल और 14,500 टैबलेट बरामद हुईं। दवाओं के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर युवक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नसीम (27), पिता मोहम्मद समीरुद्दीन, निवासी मुरारीपुर वार्ड नंबर 02, थाना सिकटी, जिला अररिया के रूप में हुई है। मौके से एक होंडा एसपी मोटरसाइकिल और रियमी यूआई 14 प्रो 5 जी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद दवाओं, वाहन और मोबाइल के साथ गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play