बदौसा। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की दब कर मौत हो गई। चालक समेंत दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्हे नजदीक के अस्पताल मे भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डढ़वा मानपुर निवासी 30वर्षीय राकेश कुमार मिश्रा पुत्र रामसजीवन मिश्रा खुदका ट्रैक्टर चलाता है। वह शनिवार को रिस्तेदारी में सतना जिले के बरौधा गांव जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली में 25वर्षीय झल्लू पुत्र बच्चा यादव निवासी डढवा मानपुर फतेहगंज निवासी 35वर्षीय प्रीतम बर्मा पुत्र बहोरा बैठे थे। तभी मध्यप्रदेश के बरौधा थाना क्षेत्र के खोही और कन्दर के बीच मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर के आनियंत्रित होकर पलट जाने से तीनों लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए ।
आसपास मौजूद लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को किसी तरह बाहर निकाला तब तक झल्लू यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। ट्रैक्टर में सवार चालक राकेश, प्रीतम बर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुची बरौधा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी घरवालो को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामप्रधान डढ़वा मानपुर रमेश बर्मा ने बताया कि मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा भाई था । उसकी शादी नही हुई थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play