डक्कू पर कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित : गिरीश यादव – livehindustan.com

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जफर अमीन डक्कू के विरुद्ध हुई पुलिस कार्रवाई को निंदनीय और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उत्पीड़न करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई कर जफर अमीन डक्कू को जेल भेजा गया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी ऐसे किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगी और अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। गिरीश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता स्थायी नहीं होती। जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपने मत के माध्यम से जवाब देगी। उन्होंने सरकार से विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News