मतदाता सूची के SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल सोमवार को दिल्ली में बड़ा मार्च निकालेंगे। इंडिया गठबंधन के नेता इंडिया गेट पर इकट्ठा होंगे और वहां से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। विपक्षी नेताओं की योजना शाम 4 बजे के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मिलने की है। इस दौरान सीनियर नेताओं का प्रतिनिधिमंडल CJI को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में दखल देने की मांग करेगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इस मार्च में शामिल होंगे। वह इससे पहले विपक्ष के दो मार्च में शामिल नहीं हुए थे। विपक्षी दलों ने लोगों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील की है।
विपक्ष का यह मार्च ऐसे समय में हो रहा है, जब दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने मध्य दिल्ली के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद विपक्षी दलों ने सोमवार को फिर से प्रदर्शन करने का फैसला किया।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी मार्च को लेकर लोगों से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भारतीय नागरिकों की ओर से मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें वोट चोरी रोकने, मतदाता सूचियों के SIR पर रोक लगाने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि यह मार्च किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं होगा। इसमें युवा, विपक्षी दल, नागरिक संगठन और संविधान में विश्वास रखने वाले लोग शामिल होंगे। इस मार्च में जाति, धर्म, समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर लोग एक साथ चलेंगे। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेते हुए कहा कि वे देश की आवाज को दबा नहीं सकते। उन्होंने लिखा, ‘डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा।’
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने पहुंचे युवाओं को पुलिस और BJP के कार्यकर्ताओं ने पीटा। प्रदर्शनकारी अपने साथ नफरत या गुस्सा लेकर नहीं आए थे, बल्कि वे अपनी बात रखने के लिए जुटे थे। इस तरह की कार्रवाई वैसा भारत नहीं है, जिसकी लोग कल्पना करते हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय लोकतंत्र के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, उन्हें इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहिए। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मोदी-शाह सरकार के नेतृत्व में देशभर में वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सांसद, नेता, कार्यकर्ता और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिक सोमवार को ज्ञानेश कुमार और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ मार्च निकालेंगे। विपक्ष का वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर मौजूदा संकट में हस्तक्षेप की मांग करेगा।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play