Muzaffarpur News: जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी प्रासंगिक : प्राचार्य – Hindustan

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता आरडीएस कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में जयप्रकाश नारायण के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर वेबिनार का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि जेपी लोकतांत्रिक समाजवाद के प्रणेता और संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत रहे। उनके विचार आज भी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी के संदर्भ में प्रासंगिक हैं।डॉ. रजनीकांत पांडे ने कहा कि जेपी के दर्शन में राजनीति के ऊपर लोकनीति है। सच्चा लोकतंत्र वह है, जहां सरकार की प्रक्रिया में जनता भागीदार बने। उन्होंने लोकनीति, नैतिक राजनीति और जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. पंकज कुमार तिवारी ने व धन्यवाद डॉ. अमृता कुमारी ने किया।

वेबिनार में डॉ. ललित किशोर, डॉ. बिंदु कुमारी सहित विद्यार्थी राहुल कुमार, ज्योति, अमीर, आयुषी, प्रियांशी एवं पुतुल ने विचार रखे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News