Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पकड़ी चौक पर रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने प्रतिवाद दिवस मनाया। इस दौरान जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने, मतदाता सूची से हटाए गए नाम को दोबारा जोड़ने तथा गिरफ्तार आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पश्चिमी जिला कमेटी के सचिव लालबाबू राय ने कहा कि एसआईआर को लेकर सामने आई खबरों से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। मड़वन पूर्वी लोकल कमेटी के सचिव विपिन कुमार ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के कारण गरीब लोगों के मतदान के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है।
विनय साह, कौमुद राम, इंदू देवी, मो. कलाम, प्रेम कुमार राम, हरेंद्र महतो, राजेश कुमार, मो. जमील और शिवचंद्र पासवान थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play