फतेहगंज पूर्वी। शिव शक्ति डाक कावड़ संघ की ओर से शुक्रवार को चौदहवीं डाक कावड़ का जत्था फतेहगंज पूर्वी से जल भरने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। कावड़ियों का जत्था शाम 6:00 बजे रेलवे क्रॉसिंग से नेशनल हाईवे की तरफ बहुत ही धूमधाम से रवाना हुआ। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से मेंन चौराहे तक कांवड़ियों के ऊपर नगर के लोगों ने फूल बरसाए । लोगों ने हर-हर महादेव और बोल बम के नारे लगाए। भगवा ध्वज और शिव भक्ति के बीच कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के लोगों ने उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
शिव शक्ति डाक कांवड़ संघ के सभी कांवड़िए 16 अगस्त को हरिद्वार से गंगाजल लेकर 19 अगस्त को छोटी काशी गोला गोकरननाथ में जल अभिषेक करेंगे। जत्थे की रवानगी के दौरान कावड़ संघ के गुरु मनीष चंद शर्मा, रामसेवक शर्मा, वुधपाल यादव, कोषाध्यक्ष अवधेश शर्मा, श्यामा चरण एवं रामू गुप्ता, श्रीपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play