डायट में जुटे बाल वैज्ञानिक, दी गई जरूरी जानकारी – Hindustan

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में मंगलवार को जिला स्तरीय ओरिएण्टेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे शिक्षकों, ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों एवं बाल वैज्ञानिकों को एनसीएससी की कार्यप्रणाली, ऑनलाइन पंजीकरण, परियोजना निर्माण, अभिलेखन, प्रोजेक्ट फाइल अपलोड और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।जिला समन्वयक अंशुमान सिंह ने एनसीएससी का परिचय और जनपद में इसकी कार्यात्मक इकाई के बारे में जानकारी दी। विष्णु त्रिपाठी ने पोर्टल पर टीमों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया और उसमें आने वाली सामान्य समस्याओं के समाधान बताए। जिला सह-समन्वयक मारुति नंदन श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों से 15 अगस्त 2026 तक पंजीकरण एवं आवश्यक फॉर्म अपलोड करने का आह्वान किया।
वहीं वंदना त्रिपाठी ने जिले में एनसीएससी पंजीकरण की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की। जिला एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रो. हंसराज ने प्रोजेक्ट कार्यविधि, अभिलेखन, फाइल अपलोड और मूल्यांकन के मानकों की जानकारी दी। जिला सह-समन्वयक सत्यप्रकाश सिंह यादव ने प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के विभिन्न चरणों, विद्यालय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक की प्रक्रिया व जनपद स्तरीय आयोजन की रूपरेखा समझाई। डायट बांसी के उप प्राचार्य लालजी पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार मिश्र, रामचंद्र मौर्य, बीईओ रामकुमार सिंह, नीरज सिंह, धर्मेंद्र पाल, डायट प्रवक्ता फुरकान अहमद, यूनुस खान आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News