सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से मंगलवार को जिलेभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल से लेकर जिला स्तर तक आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष किए। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए प्रत्येक नागरिक को सदैव तत्पर रहना चाहिए। शहर में चेयरमैन गोविंद माधव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के विवेकानंद चौराहे से सिद्धार्थ तिराहा तक निकली यात्रा पूरे देशभक्ति के माहौल में दिखा। नौगढ़ देहात मंडल में मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्त की अध्यक्षता में मोहना चौक से मोहाना बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर रमेश मणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश राही, अजय गुप्त, वीरेंद्र कुमार, अनिल चौधरी, खालिक रहमान, नरेंद्र पटेल, संजय कसौधन, प्रदीप चौधरी, शैलेश सोनकर, किसान गुप्त, माधव यादव आदि मौजूद रहे। जोगिया मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी समेत राजेश दुबे, पवन मिश्रा एवं फतेबहादुर सिंह, दिवाकर विक्रम सिंह, अजय उपाध्याय उपस्थित रहे।
…….
भारत माता की जयकारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा
बढ़नी। बढ़नी कस्बे में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से नेपाल सीमा तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में बढ़नी डाक बंगले से शुरू हुई यात्रा में डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसडीएम राजेश कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा बढ़नी नगर का भ्रमण करते हुए भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा एसएसबी, कस्टम चेकपोस्ट पर समापन हुआ। यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। बढ़नी क्षेत्र के बरसाती यादव इंटर कॉलेज, आर्यकन्या उमा विद्यालय आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ तिरंगा पदयात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा झण्डा हाथों में लिए बच्चों ,महिलाओं व पुरुषों का कारवां शहर की डिहवा, बैंक चौराहा, पुरानी पुलिस चौकी, गोला बाजार, डाकखाना रोड, नेपाल बॉर्डर सड़क, एसएसबी चेकपोस्ट से गुजरा तो लोगों ने भी यात्रा का स्वागत जमकर किया। इस दौरान डीआईओएस अरुण कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह, बीडीओ बढ़नी अनिशि मणि पाण्डेय, बीईओ अरुण कुमार, बीईओ संजय कुमार, थाना ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद, रामदास मौर्य आदि मौजूद रहे।
…………
निकाली गई तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति नारे
डुमरियागंज। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंगलवार को डुमरियागंज क्षेत्र के चौखड़ा व भारतभारी में तिरंगा यात्रा निकली गई। जिसमें पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य भाजपाई शामिल हुए शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति नारे गूंजते रहे, वहीं कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने तिरंगा को भारत के शौर्य, पराक्रम और अस्मिता का जीवंत प्रतीक बताया। चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, दिलीप पाण्डेय, लालजी शुक्ल, रिशू सिंह, दीपू सिंह, कमलेन्द्र त्रिपाठी, रघुनंदन पाण्डेय, मंटू कसौधन, युवराज त्रिपाठी, रविंद्र शर्मा, बब्बू पाठक, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
…………
यात्रा का स्वागत, लोगों ने बरसाए स्नेह के फूल
इटवा। इटवा विधानसभा के खुनियांव मंडल में मंगलवार को भाजपा की ओर से बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवाओं ने बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। रमवापुर कली से शुरू हुई यात्रा मझौवा और बहादुरपुर होते हुए पचमोहनी चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगे से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। लोगों ने स्नेह के फूल भी बरसाए। कृष्णा मिश्र, हरिशंकर सिंह, बलराम मिश्र, राजेश पांडेय, शिवा गौतम, सुनील पांडेय, सुधीर पाठक, तरुण सिंह, हकीमुल्लाह चौधरी शामिल रहे।
…………
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play