ग्रुप केन्द्र में सामूहिक वंदे मातरम् गायन व योगाभ्यास – Hindustan

जादूगोड़ा, संवाददाता। देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, जमशेदपुर में 07 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन एवं योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. जयदेव केसरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र के अधिकारियों, कार्मिकों एवं महिला कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ किया गया। प्रतिभागियों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी प्रेरणादायी भूमिका तथा राष्ट्रीय चेतना के निर्माण में इसके योगदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।‘हर
घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रमों की यह श्रृंखला 15 अगस्त 2026 तक अनवरत जारी रहेगी, जिसमें देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।सामूहिक वंदे मातरम् गायन एवं योगाभ्यास के दौरान पूरा ग्रुप केन्द्र परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर दिखाई दिया। अधिकारियों एवं कार्मिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर उप कमांडेंट नीरज कुमार, पवन कुमार, हनीफ, सहायक कमांडेंट जफर, मकसूद आलम, सेनगुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सीआरपीएफ कार्मिक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News