टाटा स्टील ने हाल ही में हुए संगठनात्मक बदलावों के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से एपेक्स जेसीसीएम का गठन किया है। इस कमेटी के चेयरमैन टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन बनाए गए हैं, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी वाइस चेयरमैन होंगे। उल्लेखनीय है कि पहले जेसीसीएम जमशेदपुर यूनिट स्तर पर होता था। अब इसका विस्तार कर माइंस, कलिंगानगर, नोवामुंडी समेत सभी यूनियनों को भी इसमें शामिल किया गया है। इसी के साथ इसका नाम एपेक्स जेसीसीएम दिया गया है। नवगठित जेसीसीएम में प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
प्रबंधन प्रतिनिधि : टीवी नरेंद्रन, वाइस प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग) अक्षय खुल्लर, वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) आशीष अनुपम, चीफ पीपल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स) चैतन्य भानु, वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरा रामम, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर देबाशीष चौधरी, चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर जयंत बनर्जी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ कौशिक चटर्जी, चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर मनीष गर्ग, वाइस प्रेसिडेंट (जीएसपी) पीयूष गुप्ता, उपाध्यक्ष (सप्लाई चेन) प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष (एसेट) एसएस प्रबल घोष, सीएचआरओ इंडिया आरएम राजेश चिंतक, उपाध्यक्ष (सेफ्टी) राजीव मंगल, उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट फाइनेंस) समिता शाह, उपाध्यक्ष (वित्त) संदीप भट्टाचार्य, वीपी (रॉ मटेरियल्स) संदीप कुमार, उपाध्यक्ष (प्रौद्योगिकी) सुबोध पांडेय, वीपी सुधीर कुमार मेहता, वीपी उज्ज्वल चक्रवर्ती, वीपी उत्तम सिंह, सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चर जुबिन पेसी पलिया, एमडी टाटा स्टील यूआईएसएल अतुल कुमार भटनागर, चीफ अवनीश अरुण और चीफ जया सिंह शामिल हैं।
यूनियन प्रतिनिधि : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, आरसीएमयू जमाडोबा कोलियरीज के अध्यक्ष अशोक कुमार राय, टाटा कामगार यूनियन, टीएसजी के अध्यक्ष बीके डिंडा, टीएसएल (एचएमसी डिवीजन) हल्दिया परमानेंट श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन दास, टाटा एम्प्लॉइज यूनियन, एमएंडएस के अध्यक्ष इंद्रजीत बोस, आरसीएमयू, वेस्ट बोकारो के अध्यक्ष मोहन महतो, टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन, बेयरिंग्स डिवीजन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, टीएसके वर्कर्स यूनियन, टीएसके के अध्यक्ष रवींद्र कुमार जामुदा, टिस्को मजदूर यूनियन, ग्रोथ शॉप के राकेश्वर पांडेय, टाटा मेटालिक्स लिमिटेड वर्कर्स यूनियन के महासचिव रणजीत कुमार करक, जनरल एनएमयू, नोआमुंडी के सचिव संजय कुमार दास, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार शामिल हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play