डिजिटल पल्लेदारी… ऑनलाइन बुक करें हेल्पर, आप शॉपिंग करिए, बैग वो पकड़ेंगे! – AajTak

Feedback
दिल्ली के बाजारों में अब ‘पल्लेदारी’ भी डिजिटल हो गई है. जिस तरह कभी अनाज मंडियों और सब्जी मंडियों में लोग कुछ पैसों में मजदूर किराए पर लेकर अपना सामान उठवाते थे, अब वही पुराना सिस्टम नए दौर की टेक्नोलॉजी के साथ लौट आया है. फर्क सिर्फ इतना है कि अब मंडी के बाहर आवाज लगाकर नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप पर क्लिक करके ‘पल्लेदार’ बुलाए जा रहे हैं. 
दिल्ली के बाजार में अब शॉपिंग के दौरान आपके हाथ में बैग नहीं होंगे, आपको छोटे बच्चे को संभालने की टेंशन नहीं होगी. बैग उठाने के लिए लोग ऑनलाइन हायर किए जा सकेंगे. यानी आप खरीदारी करते रहिए और आपका सामान उठाने की जिम्मेदारी किसी और की. बदलते शहर, बदलती जरूरतें और अब बदलती ‘मजदूरी’ का ये नया मॉडल चर्चा में है.
सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है और अभी ये सिस्टम दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में  शुरू हुआ है. इस सिस्टम के वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें  बताया जा रहा है कि ऑनलाइन हेल्पर वाला काम कैसे किया जा रहा है. इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का नाम है CarryMen, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. ये बाजार में शॉपिंग करने वाले लोगों को ‘बैग कैरी करने’ की सुविधा दे रहा है. यानी ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग करके ऐसे लोगों को हायर कर सकते हैं, जो उनके साथ चलकर शॉपिंग बैग उठाने, सामान संभालने और खरीदारी में मदद करने का काम करते हैं.
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह सर्विस खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ज्यादा खरीदारी करते हैं, बुजुर्ग हैं, परिवार के साथ बाजार जाते हैं या बड़े बाजारों में लंबे समय तक शॉपिंग करते हैं. इसमें ग्राहक तय समय के लिए ‘कैरीमैन’ बुक कर सकते हैं. इन सर्विस में शॉपिंग बैग उठाना, बाजार और मॉल में साथ चलना, सामान को कार/कैब तक पहुंचाना, बच्चों को संभालना  आदि शामिल है. कंपनी का दावा है कि बुकिंग ऑनलाइन और ऑन-डिमांड होती है. यानी जरूरत के हिसाब से कुछ घंटों या तय समय के लिए व्यक्ति को हायर किया जा सकता है.
कितने रुपये  लगते हैं?
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अलग-अलग समय के हिसाब से पैकेज दिए गए हैं. इनमें ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक समय चुनकर ‘कैरीमैन’ बुक कर सकते हैं. 
30 मिनट का पैकेज: इसकी कीमत 79 रुपये रखी गई है. कंपनी के मुताबिक यह उन लोगों के लिए है जो खुद शॉपिंग करना चाहते हैं, लेकिन अंत में सामान उठाने में मदद चाहते हैं. कैरीमैन आपका सामान उठाकर पार्किंग एरिया या मेट्रो गेट तक साथ जाता है.
1 घंटे का पैकेज: इसकी कीमत 119 रुपये है. यह हल्की से मध्यम शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है. इसमें कैरीमैन पूरे समय आपके साथ रहता है और दुकानों के बीच घूमते समय आपके बैग संभालता है, ताकि ग्राहक बिना हाथ में सामान लिए आराम से शॉपिंग कर सकें.
2 घंटे का पैकेज: इसकी कीमत 219 रुपये रखी गई है. कंपनी इसे रेगुलर मार्केट विजिट के लिए सबसे उपयुक्त पैकेज बताती है. इसमें असिस्टेंट लंबे समय तक ग्राहक के साथ रहता है और लगातार सामान उठाने की जिम्मेदारी संभालता है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News