डिबाई में समर कैंप शुरू, छात्राओं ने सीखीं भाषाएं: हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती वर्णमाला का प्राप्त किया ज्ञान – Dainik Bhaskar

डिबाई के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। विभागीय आदेशों के अनुपालन में शुरू हुए इस कैंप के पहले दिन छात्राओं को भाषा संबंधी जानकारी दी गई।
छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी वर्णमाला के साथ-साथ गुजराती में स्वर और व्यंजनों को लिखने का तरीका सीखा। उन्हें भाषा के अलावा गिनती, पहाड़े और संख्याओं के बारे में भी बताया गया।
प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने बताया कि यह कैंप छात्राओं की वर्तनी संबंधी त्रुटियों को दूर करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह छात्राओं के समग्र विकास में लाभकारी सिद्ध होगा। यह समर कैंप 20 मई तक चलेगा।
पहले दिन स्मार्ट क्लास, अटल टिंकरिंग और गणित लैब में स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से छात्राओं को भाषा संबंधी ज्ञान प्रदान किया गया। प्रवक्ता लक्ष्मीकांत, दिनेश चंद्र, प्रमोद कुमार सिंह, वीर प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, काजल राघव, इकरा तस्दीक और सुरेंद्र सिंह ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News