डीएम ने किया सात स्टार्टअप का शुभारंभ – Hindustan

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विश्व उद्यमिता दिवस पर शुक्रवार को एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में जिला स्तरीय स्टार्टअप कार्यक्रम आयोजित हुआ। ‘स्केल अप एंड मार्केट एक्सेस’ विषय पर हुए कार्यक्रम का आयोजन एलएनएमसीबीएम व एमआईटी के स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि डीएम कुमार गौरव ने सात नए स्टार्टअप का शुभारंभ किया।इस दौरान डीएम ने छात्रों और युवा उद्यमियों से कहा कि युवाओं को अब जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब प्रोवाइडर बनना होगा। बिहार में स्टार्टअप के लिए बेहतर इकोसिस्टम बन रहा है और सरकार की ओर से हर स्तर पर मदद दी जा रही है। कहा कि बिहार सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

सीड फंड से लेकर मार्केट एक्सेस तक में प्रशासन सहयोग करेगा। उन्होंने युवाओं से नए आइडिया के साथ आगे आने का आह्वान किया।जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजय शंकर प्रसाद ने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एलएनएमसीबीएम के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि युवा नवाचार और नए प्रयोगों से ही समाज और राज्य के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इसमें डॉ. किशोर पार्थ और डॉ. संजय कुमार की अहम भूमिका रही।

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News