Etah News: डीएम अरिवंद सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है। समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रतिभावान एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है। आर्थिक संसाधनों के अभाव में कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी अपने सपनों को अधूरा न छोड़े, इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से निःशुल्क कोचिंग एवं अध्ययन सामग्री की व्यवस्था की गई है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
वह पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी क्षमता का उपयोग करें। अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग, एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से तैयार किए गए पाठ्यक्रम के आधार पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना केवल कोचिंग उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र मार्गदर्शन का एक सशक्त माध्यम है। कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए पात्र हैं। इस अवसर पर सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश की ओर से किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play