डीडवाना-कुचामन में जिला प्रमुख चुनाव में अब मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वापसी के बाद जिला प्रमुख पद के लिए चुनावी मैदान में 3 उम्मीदवार रह गए हैं। ऐसे में अब कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला द
RLP की ओर से नामांकन दाखिल करने वाली निर्दलीय उम्मीदवार उमा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद चुनावी मैदान में कांग्रेस की पूनम गोयल, भाजपा के बुद्धाराम गर्वा और RLP के शिवपाल ही शेष रह गए हैं।
कांग्रेस से पूनम, भाजपा से बुद्धाराम, RLP से शिवपाल मैदान में तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अब सभी की नजरें मतदान के बाद चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
किसी को बहुमत नहीं, रोचक होगा मुकाबला जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित है। जिला परिषद में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणामों में कांग्रेस को 14, भाजपा को 12 और RLP को 9 सीटें मिली हैं। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण जिला प्रमुख का चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम हो गया है। अब देखना होगा कि जिला प्रमुख की कुर्सी पर किस पार्टी का प्रत्याशी कब्जा जमाता है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.