मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान गिरफ्तार, रोते हुए बोला- सर, गलती हो गई, माफ कर दो; देखें- VIDEO – AajTak

Feedback
यूपी के मेरठ के बहुचर्चित होटल कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फरार आरोपी सलमान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एनकाउंटर के दौरान सलमान चोटिल हो गया. सलमान पर होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है. युवती उसके चंगुल से छूटकर भागी थी, जिसके बाद आरोपी ने सड़क पर उसकी पिटाई की और उठा ले गया था. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी. 
बुधवार को एनकाउंटर के बाद सामने आए वीडियो में सलमान रोते-गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहा है. सलमान कह रहा है- सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती. पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर ले जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में प्रेस नोट जारी किया है.  
प्रेस नोट में बताया गया कि मेरठ की लोहिया नगर पुलिस ने 25 नवंबर 2026 को मुठभेड़ के बाद थाना सदर बाजार में दर्ज दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी सलमान (29) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, ग्राम नारहेड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास के पास घेराबंदी होने पर सलमान ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. घिरने पर वह पुल पर चढ़कर भागने लगा और नीचे गिरने से उसके दाहिने पैर व बाएं हाथ में चोटें आईं.
पुलिस ने उसे दबोचकर इलाज के लिए पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय भेजा और कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया. आरोपी सलमान रोहटा क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर मेरठ व गाजियाबाद के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस मामले में सबूत जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News