पीले कुर्ते में हल्दी-तेल चढ़वाते दिखे अनंत सिंह के दामाद, शादी से पहले हुए इमोशनल, VIDEO – AajTak

Feedback
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियों और रस्मों के बीच एक बेहद भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है. तेल-हल्दी की पारंपरिक रस्मों के दौरान अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार अचानक फूट-फूटकर रोने लगे. यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है.
क्यों रोए अनंत सिंह के दामाद
यह वीडियो शादी की रस्मों का है जब ऋषिकेश कुमार की हल्दी कलसा और तेल चढ़ाने वाली रस्म हो रही थी. माता-पिता से लेकर रिश्तेदार एक-एक करके ऋषिकेश कुमार को तेल और हल्दी चढ़ा रहे थे. पहले तो दूल्हे राजा काफी हंसी-खुशी रस्म निभाते रहे लेकिन अचानक वो इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे.
ऋषिकेश को रोता देख उन्हें तेल चढ़ा रहे अंकल उनके आंसू पोंछने लगे. इस इमोशनल पल को देख वहां का माहौल भी काफी भावुक हो गया. उनके रोने की वजह तो सामने नहीं आई लेकिन अक्सर नई जिंदगी शुरू करने जा रहे दूल्हा और दुल्हन शादी से पहले तेल-मंडप की रस्म के दौरान इमोशनल हो जाते हैं.
पीले रंग के कपड़ों में सजे दूल्हे राजा
ऋषिकेश कुमार अपनी हल्दी, तेल और जनेऊ की रस्म में पारंपरिक पीले रंग के कपड़ों में नजर आए. उन्होंने पीले रंग का कुर्ता, सफेद पयजामा पहना हुआ था. इसमें वो खूब जंच रहे थे. 
हल्दी में खेली गई होली
ऋषिकेश कुमार की हल्दी और तेल चढ़ाने की रस्म के दौरान मां आशा देवी, बहन कोमल और पिता रणविजय कुमार सिंह भी पीले रंग के कपड़ों में दिखाई दिए. उन्होंने अपने बेटे को हल्दी और तेल चढ़ाया. इसके बाद सभी रिश्तेदारों ने एक-दूसरे को खूब हल्दी लगाई.  
शादी में 150 से ज्यादा पकवान, 25 लाख मिठाइयां
शिवांगी की शादी में मेहमानों के 150 से अधिक तरह के पकवान तैयार किए जा रहे हैं. इनमें अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय व्यंजनों के साथ बिहार और स्थानीय क्षेत्र के पारंपरिक पकवान भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहमानों के लिए 25 लाख से ज्यादा मिठाइयां और करीब 50 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News