डॉ. उमर को लेकर आई चौंकाने वाली जानकारी, अस्पताल से क्यों निकाला गया? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
दिल्ली लाल किला के पास हुए कार बलास्ट मामले में पुलिस डॉ. उमर की तलाश कर रही है. उस पर ही कार को लेकर तीन घंटे तक पार्किंग में रहने और फिर लाल किला के सामने लाने का आरोप है. पुलिस अब उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है और DNA सैम्पल एकत्रित कर रही है. इसी बीच अब डॉ. उमर को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.
बताया जा रहा है कि डॉ. उमर अनंतनाग के एक अस्पताल में काम करता था, उसके खिलाफ कई शिकायतें थीं. इसके बाद उसे अस्पताल से निकाल दिया गया था. 2023 में एक मरीज की मौत के बाद उसे अस्पताल से निकाल दिया गया था, इसके बाद वह फरीदाबाद आ गया था,
 10 नवंबर को लाल किला के पास जिस कार में विस्फोट हुआ था, माना जा रहा है कि उसमें जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला डॉ. उमर था. इस मामले को लेकर एजेंसियां जांच कर रही है. उमर का घर तक भी जांच टीम पहुंच चुकी है. परिवार के कई सदस्यों से पूछताछ भी की गई है.
उत्तरी कश्मीर में, पुलिस ने हंदवाड़ा, कलमाबाद, क्रालगुंड और विलगाम में छापेमारी चल रही है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त चौकियां स्थापित की गई हैं. एक अधिकारी ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य शांति बनाए रखना, जन सुरक्षा सुनिश्चित करना और आतंकवादियों द्वारा कानून-व्यवस्था को बाधित करने के किसी भी प्रयास को रोकना है.
जानकारी के अनुसार, हाल ही के दिनों में पुलिस ने आतंकी समर्थन नेटवर्क पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई के तहत पूरे कश्मीर में लगभग 1,500 लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें आंतकियों की मदद करने वाले लोग भी शामिल हैं. वहीं जब लाल किले पर हुए हमले के तार कश्मीर से जुड़े होने के संकेत मिलने के बाद NIA और स्थानीय पुलिस ने पुलवामा, अनंतनाग और श्रीनगर में छापेमारी शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: ‘हमारी एजेंसियां साजिश की तह तक जाएंगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा…’, दिल्ली कार ब्लास्ट पर भूटान से बोले PM मोदी
कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है, जिनमें डॉ. सज्जाद अहमद मल्ला और डॉ. उमर मोहम्मद के रिश्तेदार शामिल हैं. ये वही उमर है, जिसको लेकर कहा जा है कि यही दिल्ली में कार चला रहा था.
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News