झांसी में हिंदी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय का भारत माता पूजन श्रद्धा समर्पण महोत्सव होटल द मार्वलस में हुआ। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रवींद्र शुक्ल ने कहा कि धर्म केवल सनातन हिंदू है, बाकी सब पंथ और विभिन्न पूजा पद्धतियां हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार सिंह और डॉ. रवींद्र शुक्ल ने की। महामंडलेश्वर बाल साध्वी दीदी पुष्पांजलि गिरी ने दीप जलाकर महोत्सव का उद्घाटन किया। सोनू बाथम ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया।
महोत्सव में मौजूद सभी भारती पुत्रों ने मां भारती को पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके बाद सामूहिक आरती हुई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हेमंत परिहार, राजेश उपाध्याय, जुगलकिशोर शिवहरे, मोहित सरस और संजय द्विवेदी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संगठन मंत्री निशांत शुक्ला ने किया, जबकि महानगर अध्यक्ष संजय राष्ट्रवादी ने आभार व्यक्त किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.