कहलगांव, निज प्रतिनिधि। उभरते हवाई खतरों से देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। इसकी जानकारी कहलगांव परियोजना के असिस्टेंट कमांडेंट जी शुक्ला ने देते कहा कि सीआईएसएफ मुख्यालय में एमओयू पर एमपीआरटीसी बहरोड़ के डीआईजी डॉ. सीडी नाइक और डीएफआई अध्यक्ष स्मित शाह ने हस्ताक्षर किए। सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।ड्रोन खतरों से निपटने के लिए 3,000 से अधिक कर्मियों को ड्रोन और एंटी-ड्रोन प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि करीब 80 इकाइयां निगरानी और खतरे की पहचान में ड्रोन का इस्तेमाल कर रही हैं।
एमओयू के तहत बहरोड़ स्थित सीआईएसएफ आरटीसी को ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएफआई स्टार्टअप व तकनीकी कंपनियों के सहयोग से क्षमता निर्माण, अनुसंधान और प्रशिक्षण में मदद करेगा। एसओपी, पायलट प्रोजेक्ट, ड्रोन फोरेंसिक, संयुक्त ड्रिल, रेड-टीमिंग अभ्यास, हैकाथॉन और चैलेंज प्रोग्राम भी आयोजित होंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play