हिंदी पखवाड़ा पर काव्य-पाठ का आयोजन – Hindustan

टेटियाबंबर , एक संवाददाता । राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बरसंडा में हिंदी पखवाड़ा के तहत गुरुवार को काव्य-पाठ कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य, कार्यालय प्रधान, बर्सर और सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। संचालन डॉ. चुनचुन कुमार भारती ने किया। सहायक प्राध्यापक तनुज कुमार ने प्रसिद्ध कवयित्री कात्यायनी की चर्चित कविता ‘हॉकी खेलती लड़कियाँ’ का प्रभावशाली पाठ किया। उन्होंने कविता के माध्यम से स्त्री-सशक्तीकरण और आत्मविश्वास की चेतना को प्रस्तुत किया। इसके बाद सहायक प्राध्यापिका सुश्री पूजा कुमारी ने रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कालजयी रचना ‘रश्मिरथी’ का ओजपूर्ण पाठ किया। उनके सस्वर पाठ ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
निर्णायक मंडल में डॉ. रीना कुमारी, सुश्री शिप्रिका कुमारी और तनुज कुमार शामिल रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. राकेश पासवान ने कहा कि कविता और साहित्य को जीवन-मूल्यों से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News