ड्रोन और वीडियोग्राफी से होगी जुलूस की निगरानी – Live Hindustan

अलीगंज निज संवाददाता मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को धमौल थाना परिसर में पकड़ीवर्मा बीडीओ मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में जमुई पुलिस प्रशासन व नवादा पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रबुद्धजनों की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवादा एवं जमुई जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न ताजिया समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। अधिकारियों ने मुहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया एवं अखाड़ों के निर्धारित रूट, उनके पहुंचने के समय तथा संभावित समस्याओं की जानकारी ली तथा लाइसेंस की शर्तों से सभी को अवगत कराया।
बैठक में बताया गया कि धमौल थाना क्षेत्र के धमौल, तुर्कबन, जम्हडि़या, जसत, धरहरा और रेवार समेत जमुई जिले के आढ़ा एवं कैथा गांवों के अखाड़े धमौल इमामबाड़ा पर एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी ताजियों का पहलाम पड़रिया स्थित कर्बला में किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ अमित अनुराग ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस के किसी भी स्थिति में ताजिया अथवा अखाड़ा नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाइसेंसधारी समिति अपने साथ 20 स्वयंसेवक रखे, ताकि जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी तथा जुलूस की निगरानी वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरे के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पकरीबरावां बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, सिकंदरा सर्किल इंस्पेक्टर स्वयंप्रभा, धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार, अलीगंज सीओ,दिवाकर रंजन, चंद्रदीप थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के अलावा धमौल सरपंच इंद्रजीत सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव सलमान खुर्शीद, ढ़ोढ़ा मुखिया प्रतिनिधि चंद्रमा यादव, आढ़ा मुखिया मो.शमशाद, मो. अनवर इकबाल, मो.आदिल, शिक्षाविद मो. जैनुल आब्दीन, बेलखुंडा सरपंच यहिया अंसारी, मो. चांद आलम सहित दोनों जिलों के प्रबुद्धजन एवं ताजिया कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News