ब्यावर|भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति शहरवासियों को स्वस्थ, निरोगी, तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित योग कक्षाएं चला रही है।
समिति की योग कक्षाएं आदर्श नगर क्षेत्र में सेंदड़ा रोड के टेकरी वाले बालाजी मंदिर, ब्रह्मानंद धाम और सुभाष उद्यान में कक्षाएं चल रही है। गायत्री नगर, सांखला कॉलोनी, रीको हाउसिंग कॉलोनी, शास्त्री नगर में भी नियमित योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इन कक्षाओं में समिति के संरक्षक किशनलाल जांगिड़, तुलसीराम, भारतेन्दु श्रीमाली, सुरेन्द्र खण्डेलवाल, अमरचंद मुंदड़ा, प्रीति शर्मा, कुमारी प्रिया, नरेश मित्तल, रूपचंद मेवाड़ा, आनंद कुमावत, कन्हैयालाल शर्मा सहित अन्य अनुभवी योग शिक्षक योगासन करवा रहे हैं। योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति पर जोर दिया जा रहा है। सकारात्मक सोच पर भी फोकस किया जा रहा है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.