तनाव के बीच राहत, फाइनल डील के बेहद करीब अमेरिका और ईरान? तेहरान जा सकते हैं आसिम मुनीर – Hindustan Hindi News

मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच राहत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान फाइनल डील के बेहद करीब हैं। सूत्रों के हवाले से मिली रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम युद्धविराम समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए गंभीर राजनयिक प्रयास चल रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका में सक्रिय है। अल अरबिया के अनुसार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर बुधवार को तेहरान का दौरा कर सकते हैं और वहां वाशिंगटन-तेहरान के बीच ‘अंतिम मसौदा समझौता’ पूरा होने की घोषणा कर सकते हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हज के मौसम के बाद इस्लामाबाद में वार्ता का अगला दौर आयोजित होने की संभावना है। इससे दोनों देशों के बीच बैकचैनल वार्ता में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका एक बार फिर उभरकर सामने आई है। ये घटनाक्रम अप्रैल से लागू नाजुक युद्धविराम के दौरान सामने आए हैं। पिछले एक महीने से पाकिस्तान अस्थायी युद्धविराम को स्थायी बनाने और दोनों पक्षों के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता सुविधाजनक बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। हालांकि, इस्लामाबाद और तेहरान की ओर से मुनीर की यात्रा की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्रीय मीडिया और राजनयिक सूत्रों ने इसकी संभावना जताई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने, ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील, समुद्री सुरक्षा की गारंटी और पूर्ण युद्ध की आशंका को टालने के लिए ठोस तंत्र शामिल किए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में स्वीकार किया था कि तेहरान से मध्यस्थों के जरिए संशोधित प्रस्ताव मिलने के बाद उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले रोक दिए थे। ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब, यूएई और कतर जैसे खाड़ी देशों के नेताओं ने कूटनीति को और समय देने की अपील की थी। वहीं, ईरान का पक्ष है कि किसी भी स्थायी समझौते में प्रतिबंधों में राहत, उसके जमे हुए विदेशी कोष की रिहाई और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाना शामिल होना चाहिए।
दूसरी ओर ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने बुधवार सुबह कहा कि अमेरिका मध्य पूर्व में युद्ध फिर शुरू करना चाहता है। उन्होंने बलपूर्वक जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ट्रंप प्रशासन शांति समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो ईरान भी उचित जवाब देगा। ईरानी मीडिया में प्रसारित ऑडियो संदेश में गालिबाफ ने कहा कि दुश्मन आर्थिक और राजनीतिक दबाव के बावजूद अपने सैन्य उद्देश्यों से पीछे नहीं हटा है और नया युद्ध शुरू करने की कोशिश कर रहा है।
बता दें कि 8 अप्रैल को हुए युद्धविराम ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच प्रत्यक्ष संघर्ष को रोका था, जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया था। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच मौखिक जंग जारी रही है। ट्रंप ने कई बार ईरान को नए सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है, जबकि ईरानी अधिकारियों ने भी विनाशकारी जवाब देने की चेतावनी दी है।
इसके बावजूद, पाकिस्तान की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच राजनयिक संपर्क जारी हैं। मंगलवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा था कि काफी अच्छी प्रगति हो रही है। हालांकि इस दौरान उन्होंने ईरान को चेतावनी भी दी कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News