'तब तक फाइनल नहीं होगा समझौता', ट्रेड डील पर भारत ने अमेरिका के सामने रखी ये शर्त – Jagran

भारत ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अपनी शर्त रखी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा …और पढ़ें
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल।
भारत ने अमेरिका से बेहतर टैरिफ शर्तों की मांग की।
पीयूष गोयल ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर रुख स्पष्ट किया।
प्रतिस्पर्धी देशों से बेहतर रियायत मिलने पर ही डील फाइनल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर अपना रुख बिल्कुल साफ कर दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत इस ट्रेड डील की फाइनल डिटेल्स तभी जारी करेगा, जब अमेरिका हमारे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले भारतीय सामानों पर बेहतर और रियायती टैरिफ शर्तें देने पर सहमत हो जाएगा।
‘लीवरेजिंग एफटीए आउटरीच प्रोग्राम’ पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि जैसे ही अमेरिका हमारे कॉम्पिटिशन की तुलना में हमें रियायती दर देने में सक्षम होगा, हम BTA को अंतिम रूप दे देंगे और इसके बारे में पूरी जानकारी साझा करेंगे।
 
खबर अपडेट की जा रही है…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News