तमिलनाडु CM का डीपफेक वीडियो बनाकर ठगी, ऐसे हत्थे चढ़ा आरोपी – AajTak

Feedback
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थालापति का AI से बनाया गया डीपफेक वीडियो लोगों को भेजकर ठगी की गई. वीडियो में विजय को गरीब बच्चों की मदद के लिए NGO को चंदा देने की अपील करते हुए दिखाया गया था. इसी वीडियो के जरिए लोगों से पैसे मांगे गए. तमिलनाडु क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज होने के बाद जिस मोबाइल नंबर से ठगी की जा रही थी, उसकी लोकेशन राजस्थान के अलवर में मिली. इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
तमिलनाडु क्राइम ब्रांच से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जांच की, जिसका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था. नंबर की लोकेशन अलवर के लक्ष्मणगढ़ में मिली. इसके बाद तमिलनाडु पुलिस की टीम 11 सितंबर को अलवर पहुंची. टीम में डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल थे.
अलवर पुलिस की मदद से लक्ष्मणगढ़ के बुटोली गांव में रहने वाले साबू खान को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया. अलवर पुलिस के मुताबिक, फोन में ठगी से जुड़े कई सबूत मिले. इसी में फर्जी डीपफेक वीडियो भी बरामद हुआ.
हिंदी में बनाया गया था डीपफेक वीडियो
पुलिस के मुताबिक, विजय थालापति का यह फर्जी वीडियो हिंदी में बनाया गया था. इसमें गरीब बच्चों की मदद के लिए NGO को चंदा देने की अपील की जा रही थी. वीडियो AI की मदद से तैयार किया गया था. पुलिस का कहना है कि आरोपी इसी वीडियो को लोगों तक भेजता था. इसके बाद NGO के नाम पर उनसे फंडिंग मांगी जाती थी. इस तरीके से कई लोग लाखों रुपये की ठगी का शिकार हुए हैं.
मोबाइल में मिले दूसरे नेताओं के वीडियो
अलवर पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन में दूसरे नेताओं के भी डीपफेक वीडियो मिले हैं. पुलिस का दावा है कि वह पहले मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पुलिस अधिकारियों के फर्जी डीपफेक वीडियो भी बना चुका है. आरोपी तमिलनाडु में रहने वाले लोगों को ये वीडियो भेजता था. इसके बाद NGO के नाम पर उनसे पैसे लिए जाते थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में अब तक कितने लोगों से ठगी की गई है.
तमिलनाडु पुलिस को सौंपा आरोपी
अलवर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. इसके बाद साबू खान को तमिलनाडु पुलिस के हवाले कर दिया गया. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ठगी का यह नेटवर्क कितना बड़ा है. पुलिस यह भी पता कर रही है कि अब तक कितने लोगों से पैसे लिए गए हैं और इस पूरे काम में कौन-कौन लोग शामिल हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News