मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में बुधवार को हिन्दी पखवाड़ा मनाते हुए इसकी उन्नति, समृद्धि और सशक्तिकरण की कामना की गई। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि समय के साथ भारत के सशक्तिकरण के साथ हिन्दी भी उत्तरोत्तर शक्तिशाली बनती जाएगी। कार्यक्रम में हिन्दी के सेवा के लिए अधिकारियों व समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित कर निरंतर मातृभाषा की समृद्ध करते रहने के लिए प्रेरित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि आयुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि मातृभूमि की तरह मातृभाषा हिन्दी भी अति प्रिय है। हिन्दी भाषा का इतिहास बहुत प्राचीन और समृद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत की अन्य भाषाओं को अलंकार के रूप में प्रयोग कर हिन्दी को और अधिक समृद्ध किया जा सकता है।
आयुक्त ने कहा कि सभी कार्यालयों में हिन्दी में ही कार्य होता है। पत्रकारिता भी हिन्दी को काफी समृद्ध किया है। यह स्वीकारना ही होगा कि भारत अंग्रेजों का गुलाम रहा है। जब भी कोई संस्कृति किसी भी कारण से दूसरी संस्कृति के संपर्क में आती है तो सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी होता है। भाषा भी इसमें मुख्य है। भारत में अंग्रेजी का प्रचलन है परंतु अंग्रेजों ने भी हिन्दी से बहुत कुछ ग्रहण किया है। हिन्दी सर्वगुण संपन्न है जिसके कारण यह समृद्ध होती जा रही है। सभी को सकारात्मक पहल करने की जरूरत है। हिंदी के साथ-साथ स्थानीय भाषाओं को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है। भाषाओं के परस्पर समन्वय से न केवल हिंदी समृद्ध होगी, बल्कि स्थानीय भाषाओं का भी विकास होगा। प्रमंडल व जिला के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार ने कहा कि अतीत और भविष्य को साथ लेकर चलने से ही समग्र विकास संभव है। हिंदी हमारी भाषा, संस्कृति और विरासत से जुड़ी है, वहीं अंग्रेजी, फ्रेंच जैसी भाषा वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर संवाद एवं ज्ञान-विज्ञान का महत्वपूर्ण माध्यम है।
जीएलए कॉलेज की प्राचार्य डॉ ऋचा सिंह ने कहा कि हिन्दी को समृद्ध बनाने के लिए अभी काफी कुछ किए जाने की जरूरत है। अभी भी हिन्दी को वह सम्मान नहीं मिल पाया है जिसकी वह हकदार है। जीएलए कॉलेज में हिन्दी के विभागाध्यक्ष डॉ विभा शंकर ने कहा कि हिन्दी को समृद्ध बनाने के लिए काफी काम सरकार व गैरसरकार दोनों स्तर पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिन्दी के विकास व विस्तार में गैर हिन्दी भाषी विद्वानों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। चैनपुर के प्लस-2 हाईस्कूल के प्राचार्य बृजकिशोर तिवारी ने हिन्दी के विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि हिन्दी बोलने वालों की संख्या की दृष्टि से यह विश्व की तीसरी भाषा बन चुकी है। हिन्दुस्तान अखबार के प्रतिनिधि ने भी विषय रखा। कार्यक्रम का समापन आयुक्त के सचिव रोहित सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। संचालन आयुक्त की अनुमति से एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव राजेश साहू, पंचायती राज पदाधिकारी, वरीय पत्रकार चंद्रशेखर सिंह, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक अरविंद पासवान आदि सहित काफी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे।
फोटो–
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play