मुंबई में हाल में ही तरबूज के सेवन से एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई. इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है. एफएसएल रिपोर्ट में पाया गया कि तरबूज में चूहे मारने की दवा मिलाई मौजूद थी. पुलिस अब घटना की जांच सभी संभावित एंगल से कर रही है.
Trending Photos
Mumbai News: मुंबई के एक इलाके में बिरयानी के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी. अब इस मामले की जांच के बाद नए खुलासे हुए हैं. एफएसएल की रिपोर्ट में पाया गया कि सभी चारों मृतकों के विसरा और शरीर के सैंपल में जिंक फॉस्फाइड के अंश मिले हैं. जिंक फॉस्फाइड एक अत्यंत विषैला पाउडर है, जो आम तौर पर चूहों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
दरअसल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पायधुनी इलाके में रहने वाले एक परिवार ने देर 26 अप्रैल की देर रात तरबूज का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई और तड़के सुबह उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद बहस छिड़ी कि बिरयानी के कुछ देर बाद तरबूज के सेवन से कैसे किसी की मौत हो गई. मामले की जांच पुलिस ने अलग-अलग एंगल से की.
जांच में क्या आया सामने?
इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने अलग-अलग एंगल से जांच शुरू की. एफएसएल की रिपोर्ट ने सभी मृतकों के विसरा और शरीर के नमूनों में ‘जिंक फॉस्फाइड’ की मौजूदगी की पुष्टि की है. इसके अलावा यही रसायन तरबूज में भी पाया गया. इसके अलावा घर में मौजूद अन्य सभी खाद्य पदार्थ निगेटिव पाए गए.
मुबई पुलिस ने इस रिपोर्ट और मामले को लेकर बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है और आगे की जांच में वजहों की तलाश की जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘सरकार के केवल दो निर्देश थे…’, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद तत्कालीन DGMO ने सुनाई वीरता की कहानी
जानिए पूरा मामला
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को मुंबई के एक इलाके में रहने वाले परिवार ने रात के करीब 9 बजे बिरयानी का सेवन किया था, इसके बाद उन्होंने देर रात एक बजे के करीब तरबूज खा लिए. सुबह के 5 से 6 बजे के करीब सभी की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई और वह पहले उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां पर एक इंजेक्शन उन्हें दिया गया. इस दवा से उनकी न तो उल्टी रुकी और नहीं चक्कर आने बंद हुए.
हालत खराब होने पर वह जेजे अस्पताल गए, जहां पर उनका उपचार शुरू किया गया. चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दवाएं दीं और वह अपने घर आ गए, लेकिन तबीयत नहीं ठीक हुई. इसके कुछ देर बाद चारों की मौत हो गई.
पुलिस ने शुरू की थी जांच
घर पर सभी के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घर में मिले सैंपल और अन्य वस्तुओं को देखने के बाद माना गया कि इनकी मौत पहले बिरयानी और उसके कुछ देर बाद तरबूज के सेवन से हुई है. हालांकि, जानकारों ने माना कि यह संभव ही नहीं है. इसके बाद अलग-अलग एंगल से पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गई. अब एफएसएल की रिपोर्ट ने मौत की वजह स्पष्ट कर दी है. मामले में पुलिस अब यह जानने की कोशिश में है कि तरबूत में जहर पहुंचा कैसे.
यह भी पढ़ें: रात 9 बजे खाई बिरयानी, 1 बजे खाया तरबूज, एक रात में पूरा परिवार खत्म, महाराष्ट्र की घटना ने चौंकाया
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.