भागलपुर। मिरजानहाट स्थित बिहारी कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर तिरंगा उत्सव मनाया गया। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान और वंदे मातरम का गायन किया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच देशभक्ति पर आधारित चित्रकला, रंगोली, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक आशीष कुमार, पुष्पा कुमारी, टुन्नी कुमारी, अर्पिता राज, पिंकी कुमारी, चिरंजीवी राज, नौशाद आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play