कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च, पुलिस ने रोका – Hindustan

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हिन्दू संगठनों द्वारा मंच को गंगाजल से धोकर शुद्धिकरण की पदाधिकारियों ने निंदा की। कांग्रेसियों ने उझानी रोड स्थित गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट तक मार्च के लिए आगे बढ़े। उझानी रोड पर प्रशासन ने कांग्रेसियों को रोक लिया। कांवड़ यात्रा का हवाला देकर आगे नहीं जाने दिया। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्वर राजपाल खरोला ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद मंच का शुद्धिकरण भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हल्द्वानी की घटना आहत करने वाली और निंदनीय है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, शाजिद खान, शहजादा रिजवान, अकरम खान, दीपक मिश्रा, प्रदीप सिंह, ओमवीर दद्दा मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News