तीन राज्यों में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 1424 खाते फ्रीज… ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ से 100 करोड़ के हवाला नेटवर्क का खुलासा – operation trishul amit shah hails northeast drug bust 18 arrested news in hindi – Jagran

केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन त्रिशूल' के तहत पूर्वोत्तर राज्यों में ड्रग्स के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें …और पढ़ें
ड्रग्स के खिलाफ केंद्र का कड़ा प्रहार।
पूर्वोत्तर में ड्रग्स कार्टेल पर केंद्र की बड़ी कार्रवाई।
18 गिरफ्तार, 100 करोड़ हवाला लेनदेन का पर्दाफाश हुआ।
गृह मंत्री अमित शाह ने नशा मुक्त भारत का लक्ष्य दोहराया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में ड्रग्स के अवैध कारोबार और नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ एक और ऐतिहासिक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी दी कि केंद्रीय एजेंसियों और पूर्वोत्तर के राज्यों की पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन त्रिशूल को अंजाम दिया है।
अमित शाह के पोस्ट के अनुसार, इस बड़े ऑपरेशन के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में कुल 38 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिससे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल की कमर टूट गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में शाह ने बताया कि 23 अक्टूबर को चलाए गए इस अभियान के दौरान एजेंसियों ने 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान कुल 1424 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है, जबकि 17.82 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया गया है।
बता दें कि इस कार्रवाई में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, अधिकारियों ने 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल भारत, म्यांमार और बांग्लादेश के बीच ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के रास्ते अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। केंद्र सरकार और तीनों राज्यों असम, मिजोरम और मणिपुर की पुलिस ने आपसी तालमेल से इस खतरनाक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।
अमित शाह ने अपने पोस्ट में दृढ़ संकल्प जताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ऑपरेशन त्रिशूल के जरिए ड्रग्स के खिलाफ एक और घातक प्रहार किया है। शाह ने आगे इस बात पर जोर दिया कि भारत तब तक हमला करता रहेगा जब तक कि ड्रग्स कार्टेल के ताबूत में आखिरी किल नहीं ठोक दी जाती।” उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस टीमों को दिल से बधाई दी है।
इतना ही नहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने देश को नशा मुक्त करने के अपने लक्ष्य को भी दोहराया। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संकल्प लिया है कि 31 दिसंबर 2029 तक देश से हर एक ड्रग नेटवर्क का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।
गृह मंत्री ने साफ किया है कि गृह मंत्रालय इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ‘नशा मुक्त भारत’ के रोडमैप को सख्ती से लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ ने भी अब तक देश के 35 करोड़ से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है, ताकि देश की युवा पीढ़ी को इस दलदल से सुरक्षित रखा जा सके।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News