पंचायत राज चुनाव के तहत तीसरे चरण में जालोर की 4 पंचायत समितियों में गुरूवार को 111 सरपंच और 985 वार्ड-पंच के लिए मतदान हो रहा हैं। इसके लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया हैं।
इस बार चुनाव में चार पंचायत के 3 लाख 2 हजार 705 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 42 हजार 668 महिला मतदाता, 1 लाख 60 हजार 35 पुरूष मतदाता हैं। इसमें 2 थर्ड जेंडर भी हैं। इसके बाद 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए चुनाव होंगे।
इसके लिए सरकार ने 4 पंचायत समितियों में 362 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूंथों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक जारी रहेंगा। उसके बाद रात को 8 बजे मतगणना शुरू होगी। जो रात भर मतगणना चलेंगी।
इसके लिए चारों पंचायत समितियों में कुल 33 सवेदशील और 34 अतिसवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए जालोर में पुलिस के जवान हर बूथ पर तैनात रहेंगे। सवेदनशील और अतिसवेदनशील बूथों पर हत्यारों के साथ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
कहां कितने सवेदनशील और अतिसवेदनशील बूथ
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.