Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज, 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में डाले जाएंगे वोट – First India News

Search
First India News- Digital Desk
Date: 05-11-26 06:59
जयपुरः प्रदेश में आज पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होगा. 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे. सरपंच के 3716,वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए चुनाव होगा. मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे. 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 55.48 लाख पुरुष,51.33 लाख महिला वोटर्स गांव की सरकार चुनेंगे. 
तीसरे चरण में मतदान के लिए प्रदेश में 11,869 मतदान केंद्र बनाए है. मतदान समाप्त होते ही आज मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी. सरपंच पद के लिए ईवीएम,वार्ड पंच के लिए मतपत्र से मतदान होगा. जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए 856 प्रत्याशी मैदान में है. 

जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव है. सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 442 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. तीसरे चरण में 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदाताओं में 1 लाख 93 हजार 206 पुरुष और 1 लाख 81 हजार 609 महिलाएं शामिल है. एक थर्ड जेंडर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा. मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. 
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News