Feedback
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक सरकारी डॉक्टर और महिला स्वास्थ्यकर्मी का ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. यह मामला लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां के तत्कालीन चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार महिला स्वास्थ्यकर्मी से फोन पर आपत्तिजनक बात कर रहे हैं.
वायरल ऑडियो में डॉक्टर महिला से मिलने, साथ घूमने, शॉपिंग कराने और प्यार की बात कह रहे हैं. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसे दूसरी लड़की लाने का प्रस्ताव दिया और कहा कि जो पैसे लगेंगे वह देंगे. महिला ने इस मांग को सख्त शब्दों में ठुकरा दिया और नौकरी छोड़ने की बात कही.
डॉक्टर ने महिला स्वास्थ्यकर्मी से फोन पर की अश्लील बात
ऑडियो में डॉक्टर ये भी कहते सुनाई देते हैं कि वह तीन महीने से घर नहीं गए हैं और उनका mood खराब है. वह महिला को किसी भी तरह का फेवर देने और पैसे देने की बात करते हैं. महिला स्वास्थ्यकर्मी ने इस मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत भूषण से की है.
CMO ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है और कहा है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. बयान के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
सीएमओ ने मामले की जांच टीम गठित की
बता दें कि डॉ. अनिल कुमार को 13 अक्टूबर को लंभुआ CHC से कादीपुर स्थानांतरित किया गया था. यह स्थानांतरण उस समय हुआ था जब लंभुआ CHC में इलाज की कमी के कारण एक महिला की मौत हुई थी और डॉक्टर घटना के बाद मौके पर नहीं पहुंचे थे. डॉक्टर ने हाल ही में कादीपुर में कार्यभार संभाला है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू