Feedback
बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हील चेयर पर विधानमंडल के सेंट्रल हॉल ले जाया गया. उनकी तबीयत को लेकर आरजेडी ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि तेजस्वी यादव के पैर में चोट लगी है और वह फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.
तेजस्वी के अंगूठे का नाखून उखड़ा
राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर जानकारी दी थी. पार्टी ने एक पोस्ट में लिखा, ’25 जनवरी को ठोकर लगने से तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था.’ आरजेडी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट कर कहा कि घटना के बाद वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.
बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू
इस बीच बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. कल 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. विधानसभा का यह सत्र 27 फरवरी तक चलेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू