तेलंगाना: इंजीनियरिंग छात्रा की दूसरे युवक से बढ़ने लगी थी नजदीकियां, प्यार में पागल लेक्चरर ने दे दिया जहर – telangana lecturer kills engineering student fakes suicide news in hindi – Jagran

तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में एक इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे पहले आत्महत्या समझा गया था।
तेलंगाना इंजीनियरिंग छात्रा हत्या मामला।
इंजीनियरिंग छात्रा अक्षिता रानी की हत्या का खुलासा।
लेक्चरर नवीन कुमार ने आत्महत्या का नाटक रचा।
पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य से राज खोला।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है। शुरुआती दौर में जिसे एक आम आत्महत्या का मामला समझा जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या निकली। इस खौफनाक घटना का खुलासा होने के बाद हर कोई हैरान है।
बता दें कि जान गंवाने वाली छात्रा की पहचान 20 वर्षीय थंद्रा अक्षिता रानी के रूप में हुई है, जो तेलंगाना में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। वहीं आरोपी की पहचान 38 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई है, जो नासपुर स्थित सिंगरेनी कॉलिरीज पॉलिटेक्निक में एक आउटसोर्स लेक्चरर है।
मिली जानकारी के अनुसार अक्षिता ने जब डिप्लोमा के बाद हैदराबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री लेनी शुरू की और अप्रेंटिसशिप के दौरान रवि कुमार के संपर्क में आई, तो नवीन और उसके रिश्ते में दूरियां आने लगीं। नवीन इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था कि अक्षिता उससे दूर होकर किसी अन्य व्यक्ति के करीब जा रही है।
पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्डिंग और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया, जिससे यह पूरा राज खुला। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को जब अक्षिता घर लौट रही थीं, तब आरोपी नवीन ने एफसीआई क्रॉसरोड के पास उन्हें रोक लिया और अपनी कार में जबरन बैठा लिया।
इसके बाद आरोपी ने अक्षिता से जबरन एक ऐसा नोट लिखवाया जिसमें रवि कुमार पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए गए थे। इसके बाद उसने जबरन अक्षिता को कीटनाशक पिला दिया।
फिर, नवीन ने जानबूझकर अक्षिता के इलाज में देरी की और बाद में उनके ही फोन से पिता को फोन कर ऐसा दिखाने की कोशिश की जैसे अक्षिता ने खुद अपनी मर्जी से आत्महत्या की हो।
गौरतलब है कि अक्षिता को 12 सितंबर को गोदावरीखानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने ठोस सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी लेक्चरर नवीन कुमार और सिंगरेनी ओवरमैन रवि कुमार दोनों को 20 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक कार और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
मामले में पुलिस अब इस बात की भी अलग से जांच कर रही है कि रवि कुमार पर लगाए गए जबरन शारीरिक संबंध के आरोप कितने सही हैं। हालांकि, रवि कुमार की पत्नी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और सिंगरेनी की आंतरिक जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News