थिएटर के बाद अब OTT पर गदर मचाने आ रही ये फिल्म, रिलीज से पहले जमकर हुआ था विवाद – News24 Hindi

—विज्ञापन—
ओटीटी पर हर दिन कोई न कोई फिल्में या सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को आकर्षित कर लेती है और यह फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हो जाती है. दरअसल, ओटीटी पर एक और नई फिल्म जल्द ही दस्तक देने वाली है, जो हाल ही में थिएटर में रिलीज की गई थी. यह मूवी रिलीज होने से पहले काफी विवादों में घिरी रही थी. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में.
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि ‘द केरल स्टोरी 2’ है, जिसे थिएटर में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था. इस मूवी में तीन अलग-अलग राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की तीन लड़कियों की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है.
आपको बता दें कि इन तीनों लड़कियों की जिंदगी प्यार और भरोसे से भरी होती है. लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान आता है, जो सबकुछ बदल कर रख देता है. फिल्म इसी इमोशनल कहानी के आगे बढ़ती हुई नजर आती है.
The Kerala Story 2: Goes Beyond रिलीज से पहले काफी विवादों में रही थी. इस मूवी को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी. फिल्म को फिल्ममेकर विपुल शाह ने बनाया था. मूवी में तीनों कलाकारों  के इमोशनल स्ट्रगल  को दिखाने का भी कोशिश की है.
इस मूवी की कहानी पहले पार्ट को जोड़ते हुए आगे बढ़ाई गई है. मूवी में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा ने अहम किरदार निभाया था. अगर आपने यह फिल्म थिएटर में नहीं देखा है, तो अब आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर 8 मई को देख सकेंगे. यह मूवी 1 मई को रिलीज की जाएगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News