दस परीक्षा केंद्रों पर 3700 परीक्षार्थी देंगे टीईटी – Live Hindustan

हाथरस: नीट यूजी पुनर्परीक्षा कराये जाने के बाद अब प्रशासनिक और शिक्षा महकमे के अधिकारी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को कराने की तैयारी में जुट गए है। दो से चार जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा दस केंद्रों पर होगी। जिसमें करीब 3700 परीक्षार्थी पंजीकृत है। पिछले दो महीने से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं का सिलसिला चल रहा है। पिछले दिनों यूपी पुलिस भर्ती के बाद नीट यूजी पुनर्परीक्षा का आयोजन कराया गया। अब एक बार फिर शिक्षक पात्रता परीक्षा को कराए जाने की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। दो,तीन और चार जुलाई को यूपी टीईटी का आयोजन दस केंद्रों पर किया जाएगा। इस बार इस परीक्षा में करीब 3700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से बारह बजे तक आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली में सवा सात बजे से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। पौने नौ बजे के बाद प्रवेश केंद्रों पर नहीं दिया जाएगा। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से पांच बजे तक होगी। सवा बारह बजे से पौने दो बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। दो और तीन जुलाई को दोनों पालियों में परीक्षा होगी। जबकि चार जुलाई को सिर्फ सुबह की पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृति में पांच साल से अधिक का समय बचा है। और जो टीईटी पास नहीं है। ऐसे शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर दिया है। बेसिक स्कूलों में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाएं अपनी परीक्षा तैयारी में जुटे हुए है。
डीआरबी इंटर कालेज,बागला इंटर कालेज,बागला डिग्री कालेज,सरस्वती इंटर कालेज,अक्रूर इंटर कालेज, सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कालेज,आर डी कन्या डिग्री कालेज, उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज और राजकीय कन्या इंटर कालेज।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News